कनिका को लेकर दो गुटों में बंटा बॉलीवुड, कोई सपोर्ट में तो कोई कर रहा विरोध
कनिका को लेकर दो गुटों में बंटा बॉलीवुड, कोई सपोर्ट में तो कोई कर रहा विरोध
सिंगर कनिका कपूर का कोरोना पॉजिटिव आना पूरे देश के लिए काफी शॉकिंग था. उससे भी ज्यादा शॉकिंग निकला कनिका का व्यवहार जिसे देख इस समय उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका कपूर डॉक्टर के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं.
डॉक्टर ने आरोप लगाए हैं कि कनिका एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं. उन्हें हर सुविधा दी जा रही है लेकिन फिर भी वो डॉक्टरों को परेशान कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ कनिका लगातार कोई और ही कहानी बता रही हैं. उनके मुताबिक डॉक्टर उन्हें धमकी दे रहे हैं. खैर कनिका सच बोल रही हैं या झूठ ये तो समय बताएगा लेकिन इस विवाद के चलते बॉलीवुड में फूंट पड़ गई है.
कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरी थी एक्ट्रेस सोनम कपूर. उन्होंने ट्वीट के जरिए अपना समर्थन जाहिर किया था. सोनम के मुताबिक जिस समय कनिका ने हिंदुस्तान में कदम रखा था तब वहां होली खेली जा रही थी. लेकिन लोगों को सोनन का ये स्टैंड बिल्कुल भी रास नहीं आया है. उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया गया है.
ऋषि कपूर ने इस विवाद में बेबाकी से बोला है. पहले तो उन्होंने लखनऊ के ताज होटल पर निशाना साधा और बाद में कनिका के समर्थन में उतर आए. ऋषि कपूर ने पहले कहा था कि अगर कनिका को कोरोना था तो ताज होटल को पता कैसे नहीं चला. लेकिन जब होटल का स्पष्टीकरण आ गया, तब ऋषि कपूर ने अपना स्टैंड बदलते हुए कनिका का सपोर्ट कर दिया. उनके मुताबिक कनिका को फंसाया जा रहा है. बता दें कि ऋषि कपूर ने एक बार भी कनिका का नाम नहीं लिया है. उन्होंने इशारों में ही अपनी बात कह दी है.
0 Response to "कनिका को लेकर दो गुटों में बंटा बॉलीवुड, कोई सपोर्ट में तो कोई कर रहा विरोध"
एक टिप्पणी भेजें