भारत में अब तक 415 पॉजिटिव मामले, पंजाब के बाद पुडुचेरी में लगेगा कर्फ्यू
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामलों की संख्या 415 हो गई है। वहीं इससे अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है। 23 लोग ठीक हो गए।अभी तक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पुडुचेरी में रात 9 बजे से कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। भारत सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीएम मोदी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुखों से बातचीत की
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुखों से बातचीत की। पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस एक आजीवन चुनौती है और इसे नए समाधानों से निपटने की जरूरत है। पीएम ने कहा कि पत्रकारों, कैमरापर्सन और टेकनीशियनों के अथक प्रयास राष्ट्र की महान सेवा है।
सार्क COVID19 इमरजेंसी फंड के लिए PM मोदी ने इन देशों के नेताओं को शुक्रिया कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के नेताओं का सार्क COVID19 इमरजेंसी फंड के लिए शुक्रिया कहा।
सदन के दोनों सदन होंगे स्थगित
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक संसद में वित्त विधेयक के पारित होने के बाद दोनों सदनों(लोकसभा और राज्यसभा)) को स्थगित किए जाने की संभावना है। एक सर्वदलीय बैठक के बाद कोरोना वायरस के मद्देनजर सदन स्थगित किया जा रहा है।
पंजाब में 31 तक कर्फ्यू
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पंजाब में अभी तक कोरोना वायरस के सात मामलों की पुष्टि हो गई है। इससे एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके मद्देनजर राज्य में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
मीडिया प्रमुखों से पीएम मोदी की बैठक
कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर पीएम मोदी इस वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया प्रमुखों से बातचीत कर रहे हैं।
0 Response to "भारत में अब तक 415 पॉजिटिव मामले, पंजाब के बाद पुडुचेरी में लगेगा कर्फ्यू"
एक टिप्पणी भेजें