दुनियाभर में 3 लाख से ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या, 14,600 की मौत
नई दिल्ली, दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में सिर्फ 24 घंटों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों में यह अपने पैर पसार चुका है। कई देशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इटली ने देश में लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है तो वहीं अमेरिका में लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है और न्यूजीलैंड सेल्फ लेवल के उच्च स्तरीय आइसोलेशन प्रयोग कर रहा है।
दुनियाभर में 337,500 लोग संक्रमित
रॉयटर्स की टैली के मुताबिक अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस से 337,500 लोग संक्रमित हैं, जबिक 14,600 की इससे मौत हो चुकी है। इसके अलावा इटली ने अपने देश में भी यात्रा करने पर रोक लगा दी है यहां अब तक 5,476 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यदि लोगों ने निर्देशों को सही से फोलो नहीं किया तो, इन्हें और ज्यादा सख्त कर दिया जाएगा।
जर्मनी में 22,672 लोग प्रभावित
जर्मनी में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां इससे प्रभावित लोगों की संख्या 22,672 पहुंच चुकी है जबकि 86 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। उधर स्पेन में 11 अप्रैल तक के लिए इमरजेंसी लागू कर दी गई है, यहां 1,700 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कनाडा में रविवार को डेथ टोल 50 फीसद बढ़ा है, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को दिशा-निर्देशों का पालन ना करने की चेतावनी दी है।
ऑस्ट्रलिया में पब, बार, जिम और चर्च बंद
ऑस्ट्रलिया में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,600 पहुंच गई है। इसके बाद यहां क्लब, पब, जिम, चर्च बंद कर दिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने क्रूज शिप के देश में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
ऑस्ट्रलिया में पब, बार, जिम और चर्च बंद
ऑस्ट्रलिया में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,600 पहुंच गई है। इसके बाद यहां क्लब, पब, जिम, चर्च बंद कर दिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने क्रूज शिप के देश में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
0 Response to "दुनियाभर में 3 लाख से ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या, 14,600 की मौत"
एक टिप्पणी भेजें