कोरोना वायरस से भारत मे आठ लोगों की मौत, लगाया गया कर्फ्यू
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर महाराष्ट्र सर्कार ने राज्य मे कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है |पशिचम बंस्वास्थ्यगाल मे कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है| देश मे इससे मरने वालों की संख्या आठ हो गयी है| मंत्रालय के अनुसार भारत मे कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 415 हो गयी है 23 लोग गया हैठीक हो गए हैं अभी तक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब मे 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया |वहीँ पुदुचेरी मे रात 9 बजे से कर्फ्यू लगा दिया जायेगा|आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान के सभी केन्द्रों मे ओपिडी सेवाएँ अगले आदेश तक बंद रहेंगी|भारत सर्कार ने राज्यों से लोकडउन को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है|उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क़ानूनी करवाई की जाएगी|
कोरोना पी़ड़ितों की मदद के लिए शशि थरूर ने सांसद निधि में छूट की मांग की
केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस के खिलाफ परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधाओं में सुधार के लिए सांसद निधि फंड से कुछ महत्वपूर्ण खरीदारी करने के लिए नियमों में छूट की मांग चाहते हैं।
असम में भी 31 मार्च तक किया गया लॉकडाउन
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर 24 मार्च से 31 मार्च की शाम 6 बजे तक राज्य लॉक डाउन रहेगा।
महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाने का सीएम ने दिया आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग अभी तक सुन नहीं रहे थे। इसलिए हम राज्यव्यापी कर्फ्यू की घोषणा करने के लिए मजबूर हूं।
महाराष्ट्र में सभी जिलों को किया गया सील
मराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते कल हमने राज्य की सीमाओं को सील कर दिया और आज हम जिला की सीमाओं को सील कर रहे हैं। हम इसे उन जिलों में फैलने की अनुमति नहीं देंगे जो अब तक अप्रभावित हैं।
कोरोना वायरस को ले पीएम मोदी ने भारतीय बिजनेसमैन से की वीडियो कांफ्रेंसिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय उद्योग जगत के बिजनेसमैन के साथ बातचीत कर रहे हैं।
0 Response to "कोरोना वायरस से भारत मे आठ लोगों की मौत, लगाया गया कर्फ्यू "
एक टिप्पणी भेजें